Headlines

बठिंडा में कार पर गिरा पेड़, महिला की मौत:नथाना-भगता रोड पर हुआ हादसा,पति व 3 साल की पोती गंभीर घायल; आदेश अस्पताल में दाखिल




बठिंडा के नथाना-भगता रोड पर गांव दयालपुरा मिर्जा के पास मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सैलाबराह से भगता भाईका की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में कार सवार महिला, उसका पति और करीब 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गांव सैलाबराह निवासी शिंदरपाल कौर (50 वर्ष) अपने पति इकेतर सिंह और पोती के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर सैलाबराह से भगता भाईका की ओर जा रही थीं। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जब कार गांव दयालपुरा मिर्जा के पास पहुंची तो अचानक एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह प्रभावित हुई और उसमें सवार शिंदरपाल कौर, उनके पति इकेतर सिंह और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए आदेश अस्पताल, भुच्चो ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान शिंदरपाल कौर की मौत हो गई। उनके पति इकेतर सिंह और बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पेड़ गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस की ओर से अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *