Headlines

बठिंडा में झपटमारी में वकील का मुंशी गिरफ्तार:282 कैमरों की फुटेज से दो मामले सुलझे, चोरी की बाइक से की वारदात




बठिंडा पुलिस ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से झपटमारी की दो वारदातों को सुलझाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल और छीनी गई रकम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुख्तियार उर्फ विनोद कुमार पुत्र काला राम, निवासी गली नंबर 20, सुरखपीर रोड, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिला कचहरी बठिंडा में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है। इन वारदातों को सुलझाया पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को मधुबन गली निवासी विजेता बांसल ने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता का पर्स झपट लिया था, जिसमें एक मोबाइल फोन और करीब 500 रुपये नकद थे। इसके बाद, 28 अगस्त को अमरपुरा बस्ती निवासी साक्षी ने भी 112 पर सूचना दी। साक्षी ने बताया कि नीता स्ट्रीट इलाके में उसका पर्स झपट लिया गया था, जिसमें करीब 25 हजार रुपये नकद थे। दोनों मामलों की जांच के दौरान, थाना कोतवाली पुलिस और पीसीआर टीमों ने ICCC के माध्यम से शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में पुलिस को एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संदिग्ध रूप से दोनों वारदातों में इस्तेमाल होती दिखाई दी। बाइक नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने मोटरसाइकिल की आवाजाही के रूट का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल पीबी-03-एएस-8536 अशोक कुमार निवासी प्रताप नगर के नाम पर रजिस्टर्ड है। अशोक कुमार से पूछताछ में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल वर्ष 2022 में चोरी हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *