पंचकूला में सीएम सैनी का स्वागत करते भाजपा नेता कृष्ण ढुल।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल से मुलाकात की और UPSC परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक हासिल करने पर उन्हें बधाई दीं।
.
मुख्यमंत्री ने एकांश की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की और भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एकांश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पंचकूला और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।
CM बोले- तीसरा स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि UPSC जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने एकांश ढुल को भविष्य में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

मीडिया से बात करते एकांश ढुल व साथ में उनके पिता कृष्ण ढुल।
GEN Z से भी मिले मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद युवाओं और GEN-Z से भी मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का निवास पर पहुंचने तथा एकांश की उपलब्धि पर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया।
पंचकूला और हरियाणा में खुशी का माहौल
उल्लेखनीय है कि एकांश ढुल ने UPSC परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में खुशी और गर्व का माहौल है। एकांश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
