Headlines

बठिंडा में बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो धक्का देकर ले:बाइक चोरों की करतूत CCTV में कैद,पुलिस के लिए चुनौती बनी बाइक चोरी




बठिंडा शहर में लगातार सामने आ रही बाइक चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिनों में बाइक चोरी की दो घटनाएं सामने आईं और दोनों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। एक वारदात में तीन संदिग्ध बाइक स्टार्ट नहीं होने पर उसे पैर से धक्का देकर ले जाते दिखे, जबकि दूसरी घटना में आरोपी रेस्टोरेंट के बाहर से बाइक चोरी कर फरार हो गया। दोनों मामलों में बाइक मालिकों ने पुलिस को शिकायत दी है। लोगों का कहना है कि यदि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां इतनी स्पष्ट रिकॉर्ड हो रही हैं, तो पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। बाइक नहीं हुई स्टार्ट, पैर से धकेली
30 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे हनुमान चौक स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस के बाहर बाइक चोरी की कोशिश हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। तीनों पहले एक बाइक पर पहुंचते हैं और कुछ देर तक आसपास खड़े होकर स्थिति पर नजर रखते हैं। फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध खड़ी बाइक के पास पहुंचकर सामान्य तरीके से उस पर बैठते हैं। इसके बाद बाइक की चाबी लगाने की कोशिश की जाती है। कई बार प्रयास के बावजूद चाबी से बाइक स्टार्ट नहीं होती। इसके बाद दूसरी चाबी से बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया जाता है। लॉक खुलने के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद एक युवक बाइक पर बैठ गया, जबकि उसके साथ आए दो लोग बाइक को पैर से धक्का देकर आगे ले जाते दिखाई दिए। इस पूरी घटना की फुटेज कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिस बाइक से तीनों संदिग्ध मौके पर पहुंचे थे, उसका नंबर PB03X-1157 बताया गया है। हालांकि, यह बाइक भी चोरी की है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रेस्टोरेंट के बाहर से बाइक लेकर फरार
29 सितंबर की रात करीब 8 बजे दास्तान रेस्टोरेंट के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति बाइक चोरी करता सीसीटीवी में दिखाई दिया। बाइक मालिक रेस्टोरेंट में गया था और उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और आसपास देखने के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक चलाकर आगे जाता दिखाई देता है। दूसरे कैमरे में भी उसकी गतिविधि रिकॉर्ड हुई। कुछ दूरी पर बाइक बंद हो गई तो आरोपी सड़क के बीच रुककर उसे किक मारकर दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास करता नजर आया। बाइक स्टार्ट होने के बाद वह उसे लेकर फरार हो गया। चोरी हुई बाइक होंडा कंपनी की बताई गई है। बाइक का नंबर PB03A-3470 बताया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की शिकायतें मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *