![]()
अमृतसर के जोड़ाफाटक के धर्मपुरा इलाके से एक बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक महिला पड़ोस में रहने वाली करीब 5 साल की बच्ची के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। बेटी को छुड़ाने पहुंची मां, जमीन पर गिरी सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि महिला बच्ची को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रही है। इसी दौरान बच्ची की मां अपनी बेटी को महिला से छुड़ाने के लिए वहां पहुंचती है। आरोप है कि महिला ने बच्ची की मां को भी डराकर वहां से भगा दिया। इस दौरान बच्ची की मां जमीन पर गिरती हुई दिखाई देती है। इसके बाद महिला बच्ची को घसीटते हुए अपने घर की तरफ ले जाती नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को महिला से छुड़ाया। परिवार के मुताबिक, बच्ची को इस घटना में चोटें भी लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस वजह से मोहल्ले के लोगों में भी डर का माहौल बना रहता है। हालांकि, महिला की मानसिक स्थिति से जुड़ी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग घटना के बाद बच्ची का परिवार पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। परिवार ने पुलिस से बच्ची को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल सामने आई सीसीटीवी फुटेज में महिला द्वारा बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
अमृतसर में महिला ने 5 साल की बच्ची को पीटा:CCTV , बचाने पहुंची मां को भी डराया, पिटाई के बाद घसीटा
