Headlines

बठिंडा में हेरोइन-ड्रगी मनी समेत बाइक सवार गिरफ्तार:नशे के खिलाफ तलवंडी साबो पुलिस का एक्शन; आरोपी पर पहले भी कई केस दर्ज




बठिंडा। नशा विरोधी अभियान के तहत थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 711 ग्राम हेरोइन और करीब 1 लाख 11 हजार रुपए की ड्रग मनी के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। डीएसपी तलवंडी साबो जसजोत सिंह ने बताया कि थाना तलवंडी साबो की सब इंस्पेक्टर रानी कौर को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भागीबांदर निवासी जसकरण सिंह नशा तस्करी का काम करता है और वह नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है।
नाकाबंदी कर पकड़ा आरोपी
एसआई रानी कौर ने पुलिस टीम के साथ तलवंडी साबो-रोड़ी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार जसकरण सिंह को रोककर उसकी तलाशी ली गई,तो उसके पास बरामद एक प्लास्टिक पैकेट में 711 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ नशा बेचकर कमाए 1 लाख 11 हजार रुपए भी बरामद हुए। तलवंडी साबो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बरामद हेरोइन व ड्रग मनी और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना तलवंडी साबो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी जसकरण सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *