Headlines

बठिंडा में 4 क्विंटल पोस्त भूसा बरामद:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा; खेत के मोटर रूम में छिपाकर रखा था




बठिंडा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल पोस्त भूसा (भुक्की) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भगता भाई थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि अकलिया जलाल निवासी जगसीर सिंह पुत्र रूप सिंह पोस्त भूसा बेचने का काम करता है और उसके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के खेत में बने मोटर रूम पर दबिश दी। तलाशी लेने पर पोस्त भूसा बरामद तलाशी के दौरान मोटर रूम से करीब 4 क्विंटल पोस्त भूसा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना भगता भाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15-C/61/85 के तहत केस नंबर 170, दिनांक 20 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पोस्त भूसा कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *