![]()
बड़वानी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की GNM बैच 2020-21 की 20 से ज्यादा छात्राओं ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे कारंजा चौराहे पर धरना दिया। ये धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन रहेगा। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज ने उनकी मूल मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज 4 महीने से रोक रखे हैं। विरोध में छात्राओं ने कारंजा चौराहे पर स्थित भगवान भैरवनाथ मंदिर में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। जयस संगठन भी छात्राओं के समर्थन में आया है। सिर्फ चार को मिली मार्कशीट छात्रा कमला चौहान ने बताया कि उनका कोर्स 31 मई 2024 को पूरा हुआ था। कॉलेज ने करेक्शन के नाम पर मूल दस्तावेज जमा कराए, जो अभी तक वापस नहीं किए गए। सिर्फ 4 छात्राओं को मार्कशीट मिली है। हम कई बार आवेदन निवेदन और ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। मगर हमारी गुहार नहीं सुनी गई। तो आज हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। 40 से ज्यादा बार दिया आवेदन जयस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजू पटेल ने कहा कि छात्राएं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को 40 से ज्यादा बार आवेदन दे चुकी हैं, पर समाधान नहीं हुआ। दस्तावेजों के अभाव में नौकरी, पढ़ाई और नर्सिंग पंजीयन जैसे काम रुके हैं। छात्राओं ने तत्काल दस्तावेज वापसी सहित मांगें रखी हैं।
Source link
बड़वानी नर्सिंग कॉलेज ने 4 महीने से दस्तावेज रोके:GNM 2020-21 बैच की छात्राओं ने विरोध में भैरवनाथ मंदिर में सौंपा ज्ञापन
