![]()
बड़वानी जिले के अलखड और भडभड़ा गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इन स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर ताले लटके रहते हैं या उनके बाहर मवेशी बंधे मिलते हैं। कुछ जगह भूसा-उपले भी रखे जाते हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों के बंद रहने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण बोले- स्वास्थ्य सेवाएं नियमित नहीं, स्टाफ भी नहीं आता ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बनाए गए इन ‘आरोग्यम’ केंद्रों पर अक्सर ताले लगे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से नहीं मिलती हैं। ग्रामीणों के बताया की छोटी बीमारियों के इलाज, महिलाओं को प्रसव और बच्चों के टीकाकरण के लिए उन्हें पानसेमल या बड़वानी जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। नाना, चिलमन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलते है। स्टाफ भी कभी-कभार ही आता है। जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- लापरवाही के कारण ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह मामला उठाया है। उन्होंने अलखड और भडभड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीरें भी साझा की हैं। पटेल ने पोस्ट में कहा- सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन BMO और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल संज्ञान लेने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। CMHO बोले- टीम मौके पर जाकर बनाएगी पंचनामा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास अतिक्रमण किया है। उन्होंने बताया कि- BMO से इस संबंध में बात की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर पंचनामा बनाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भडभड़ा में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि केंद्र के बाहर बंधे पशु ग्रामीणों के हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कई बार समझाया गया है, लेकिन वे नहीं मानते हैं। कुछ लोग शराब पीकर विवाद भी करते हैं। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही।
Source link
बड़वानी में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे ताले:‘आरोग्यम’ केंद्रों के बाहर मवेशी बंधे; ग्रामीण बोले- इलाज के लिए दूर जाना पड़ रहा
