Headlines

बड़सर के निश्चल पटियाल वायु सेना में फ्लाइंग अफसर नियुक्त:CM सुक्खू-MP अनुराग ठाकुर ने दी बधाई; पैतृक गांव में खुशी का माहौल




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाहलू के निश्चल पटियाल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। पटियाल ने बेंगलुरु से फ्लाइंग अफसर की ट्रेनिंग पूरी की है। इसके बाद उन्हें भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर नियुक्त किया गया। निश्चल की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव पाहलू में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। निश्चल के पिता असिस्टेंट मैनेजर रिटायर निश्चल पटियाल के पिता बलवंत सिंह पटियाल नागपुर के तुल्ली इंटरनेशनल होटल से असिस्टेंट मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी माता सरिता कुमारी राजकीय उच्च विद्यालय बैरी में अध्यापिका हैं। भोटा से नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में की पढ़ाई निश्चल ने अपनी 12वीं की पढ़ाई अर्यान पब्लिक स्कूल भोटा से नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में की। उन्होंने चंडीगढ़ से बीटेक किया है। इस उपलब्धि पर अर्यान पब्लिक स्कूल भोटा के प्रिंसिपल चंद्रशेखर शर्मा ने भी निश्चल पटियाल को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *