![]()
बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मजबूत पुलिसिंग और कार्यशैली के चलते देशभर में पहचान बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वेक्षण में उन्हें देश के टॉप-10 पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। उन्होंने 875 अंक हासिल किए हैं। इस सूची में शामिल होने वाले वे छत्तीसगढ़ के इकलौते पुलिस अधिकारी हैं। उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दंतेवाड़ा में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के बीच बनाई अलग पहचान मुख्यमंत्री ने गौरव राय के दंतेवाड़ा में किए गए कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रणनीतिक पुलिसिंग, प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था मजबूत करने में गौरव राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2019 बैच के IPS अधिकारी गौरव राय मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर छत्तीसगढ़ कैडर चुना। बीजापुर में सेवा देने के बाद 2023 में दंतेवाड़ा SP की जिम्मेदारी संभाली। ऑपरेशन के साथ भरोसा जीतने पर भी जोर दंतेवाड़ा में गौरव राय के सामने नक्सल चुनौती के साथ स्थानीय लोगों का भरोसा जीतना भी बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने सुरक्षा अभियानों के साथ दूरदराज के इलाकों में प्रशासन की पहुंच बढ़ाने और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। उनकी पुलिसिंग में सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल, स्थानीय खुफिया सूचनाओं के प्रभावी इस्तेमाल और ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने को प्राथमिकता दी गई। सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया। ‘घर वापसी’ से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश गौरव राय के कार्यकाल में ‘घर वापसी’ अभियान को भी गति दी गई। इसके तहत आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति को पुलिसिंग का अहम हिस्सा बनाया गया। हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले पूर्व नक्सलियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए गए। पुलिस की इस रणनीति का उद्देश्य युवाओं को हिंसा से दूर कर उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति के लिए माहौल तैयार करना रहा।
Source link
बलौदाबाजार एसपी गौरव राय देश के टॉप-10 कप्तानों में शामिल:फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में 875 अंक, छत्तीसगढ़ से इकलौते अधिकारी,CM साय ने दी बधाई
