![]()
कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने बड़सर के राजकीय महाविद्यालय और सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की आवश्यकताओं का जायजा लिया। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में ढटवालिया ने प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की। सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल बड़सर का दौरा किया। यहां उन्होंने बीएमओ अरविंद टंडन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक विकास कार्यों पर चर्चा की। ढटवालिया ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और उपचाराधीन मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। सुभाष ढटवालिया ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज के विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। ढटवालिया बोले- सीएम का बड़सर पर विशेष ध्यान उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। इसी कारण 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी करेंगे। इस दौरे के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता और बीडीसी सदस्य पवन शर्मा, शमशेर सिंह और राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।
Source link
बड़सर में कांग्रेस नेता ने किया अस्पताल का दौरा:सुभाष ढटवालिया ने मरीजों का हाल जाना, डिग्री कॉलेज में विकास कार्य देखे
