![]()
अंबिकापुर क्षेत्र से राजधानी दिल्ली का रेल संपर्क बढ़ाने के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 22407/22408 अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। फिलहाल ट्रेन 22408 हजरत निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को संचालित होती है। अब 4 अक्टूबर, रविवार से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी। इसी तरह ट्रेन 22407 अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अभी प्रत्येक गुरुवार को चलती है। 6 अक्टूबर, मंगलवार से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। समय-सारणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं रेलवे के मुताबिक ट्रेन के वर्तमान समय-सारणी, मार्ग, ठहराव और कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल इसके फेरे बढ़ाए गए हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस और समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES या RailOne ऐप से जरूर जांच लें।
Source link
अंबिकापुर-दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में 2 दिन:4 अक्टूबर से निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस के फेरे बढ़े, यात्रियों को अब 4 फेरों का फायदा मिलेगा
