Headlines

बड़े रपटा पुल से बालिका ने नर्मदा में लगाई छलांग:तेज बहाव में बह रही थी, तीन युवकों ने बचाया; हालत गंभीर, ICU में भर्ती




मंडला में शुक्रवार शाम बड़े रपटा पुल से एक बालिका ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वह तेज बहाव में बहने लगी, तभी नदी किनारे मौजूद तीन युवकों ने पानी में कूदकर उसे बाहर निकाला। एसडीईआरएफ की मदद से बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। तीन युवकों ने पानी में कूदकर बचाया छलांग लगाने के बाद बालिका नदी के तेज बहाव में बहने लगी। नदी के पास मौजूद तीन युवकों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद कंधे पर उठाकर नदी के बीच बने टापू तक पहुंचाया। एसडीईआरएफ की टीम ने अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम बोट लेकर मौके पर पहुंची। टीम की मदद से बालिका को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है। बैग से हुई बालिका की पहचान पुल पर बालिका का एक बैग मिला था। कोतवाली पुलिस ने बैग में मिले फोन नंबरों की पर्चियों के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार बालिका टिकरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों के आने के बाद पता चलेगी वजह पुलिस ने बालिका के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके मंडला पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से जानकारी मिलने के बाद बालिका के मंडला आने और नर्मदा में छलांग लगाने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *