![]()
बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर 22 साल की एक लॉ स्टूडेंट पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात एचएएल रोड के कोडिहल्ली इलाके में शाम करीब 4:30 बजे हुई थी। घटना 13 जुलाई की है, इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। अमृता ने 15 जुलाई की शाम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाली स्टूडेंट का नाम अमृता था। पुलिस ने दिन-दहाड़े हुई हत्या के मामले में धनुष और उसके छोटे भाई सूर्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। हमले की तस्वीरें… आरोपी ने लड़की के सीने और पीठ पर चाकू मारा पुलिस के मुताबिक, अमृता, धनुष और सूर्य एक ही इलाके में रहते थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के जरिए एक-दूसरे को जानते थे। पहले अमृता और धनुष की दोस्ती हुई। बाद में यह रिलेशनशिप में बदल गई। पुलिस ने बताया कि अमृता को धनुष के अतीत के बारे में पता चला। धनुष शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और धनुष से दूरी बना ली। पुलिस के मुताबिक, उसके इस फैसले से सूर्य नाराज था। सूर्य ने अमृता को धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह अपने भाई को ठुकराने के लिए उसे नहीं छोड़ेगा। 13 जुलाई को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सूर्य ने चाकू से अमृता पर हमला कर दिया। उसने अमृता के सीने और पीठ पर चाकू मारा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। 48 घंटे से ज्यादा चला लड़की का इलाज अमृता 48 घंटे से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन 15 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जीवन भीमा नगर पुलिस ने धनुष और सूर्य के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों गिरफ्तार हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें… शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती के पिता को मारा-चाकू: सीने और पीठ में किए 6 वार; सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना जून 2026 की है। आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक बनवाते समय पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
बेंगलुरु में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की पर हमला:बीच सड़क पर चाकू मारा, घटना CCTV में रिकॉर्ड, दोनों आरोपी गिरफ्तार
