![]()
बरनाला में लिफ्ट मांगने के बहाने एक बाइक सवार से लूटपाट का मामला सामने आया है। प्रेम नगर निवासी रमेश कुमार को कपिल पैलेस के पास दो अज्ञात युवकों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने आईटीआई चौक के पास सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर रमेश कुमार से मारपीट की और नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि यह घटना 22 अगस्त की देर रात हुई। लिफ्ट देने के बाद जब वे आईटीआई चौक पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसे अचानक पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हमलावरों ने रमेश कुमार की जेब से मोबाइल फोन, पर्स, 8000 रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी मौके पर पहले से मौजूद अपने तीसरे साथी की नीली मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने पर थाना सिटी-2 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने जसविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह और परदीप सिंह नामक तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
बरनाला में लिफ्ट मांगकर बाइक सवार से लूट:सुनसान रास्ते में मारपीट कर मोबाइल, पर्स और 8 हजार रुपए छीने; तीन लोगों पर केस दर्ज
