Headlines

बरवाला पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाला पकड़ा:चुराया गया फोन बरामद, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम




चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने घर में घुसकर चोरी किए गए मोबाइल फोन को खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनोह निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई है। थाना बरवाला प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि वार्ड नंबर 19 बरवाला निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 अगस्त 2026 को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। पीछे से एक व्यक्ति घर में घुसा और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। बाद में सोफे के नीचे रखी करीब 1000 से 1200 रुपए की नकदी भी गायब मिली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था। जांच के दौरान मोबाइल खरीदने की बात सामने आई शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गुरुचरण निवासी हीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 7 बरवाला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को चोरी किए गए मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच के आधार पर पुलिस ने कनोह निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *