Headlines

बरेली में विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह आयोजित:स्वास्थ्य सेवा में निभाई अहम भूमिका, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित




बरेली में भोजीपुरा के चकदहा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह का आयोजन 24 सितंबर, दिन बृहस्पतिवार को किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा बरेली के तत्वावधान में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मीरगंज विधायक डी.सी. वर्मा और ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजाराम, प्रदेश सचिव दुर्वेश, ठाकुर सिंह मंडल मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र, धर्म अल्ट्रासाउंड और उपेंद्र आर्य भी उपस्थित रहे। सभी का आयोजकों ने फूलमालाएं और बुके देकर सम्मानित किया। औषधि आयुक्त डीएलए बरेली मंडल ने ऑनलाइन वक्तव्य देकर बधाइयां दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट नावेद और तारिक का योगदान भी सराहा गया। पंकज कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट एसोसिएशन पूरे विश्व में फार्मासिस्ट दिवस मना रहा है और जल्द ही संगठन पीपीआर लागू करेगा। फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा बरेली के जिला अध्यक्ष पंकज गौतम और उनकी पूरी टीम ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों के योगदान और उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। पत्रकार मोहम्मद इरशाद रजवी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *