Headlines

हिसार में बुजुर्ग महिला घर में मृत मिली:फर्श पर पड़ा था शव, सफाई करने वाली महिला ने देखा; अकेली रहती थी




हिसार के ओल्ड अर्बन एस्टेट स्थित मॉडल टाउन क्षेत्र में घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। गुरुवार सुबह सफाई करने वाली महिला जब मकान पर पहुंची तो संतोष घर में मृत अवस्था में मिली। उसका शव बेड से नीचे कमरे के फर्श पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक संतोष पिछले काफी समय से अपने मकान में अकेली रह रही थी। उसके परिवार में पति, एक बेटा और एक बेटी थे, लेकिन तीनों की ही पिछले 3-4 सालों के दौरान मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह अकेले ही घर में रह रही थी। गुरुवार सुबह सफाई करने वाली महिला घर पर पहुंची तो उसने संतोष को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बोलीं-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 11 बजे महिला के मृत मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। पुलिस टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा के महाराजा अग्रसेन अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *