बलिया पुलिस के 24 कर्मियों को सेवा पदक:7 को अति उत्कृष्ट और 17 को उत्कृष्ट सेवा पदक; 42 अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र




बलिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को पुलिस लाइन समेत जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों और चौकियों पर ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से बलिया पुलिस के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा पदक दिए गए। इनमें 7 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 17 को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से 4 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा और शौर्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले 42 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 7 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक महेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक एमटी उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल अजय सिंह और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, विपिन कुमार सिंह, विनय कुमार चौबे, अशोक कुमार, विनोद कुमार, नर्वदेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, रामु प्रसाद रेणुज, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार यादव, विकास सिंह, रामसुंदर प्रजापति, कांस्टेबल ड्राइवर चंद्रभूषण यादव, कांस्टेबल आर्मोरर राजेश कुमार, कांस्टेबल आर्मोरर जय गुरुदेव और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल हैं। 4 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा और शौर्य सम्मान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से भी बलिया पुलिस के चार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसआईएमटी लालजी सिंह और एचसीएपी दिनेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं, निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी और मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह रजत दिया गया। 42 अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइंस मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह और प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास प्रमुख रहे। इसके अलावा सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय साहनी, उपनिरीक्षक शिवचन्द यादव, उपनिरीक्षक बालचन्द, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी और सोशल मीडिया सेल के मुख्य आरक्षी अमित कुमार यादव को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसपी ने दिलाई कर्तव्य और ईमानदारी की शपथ पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और अभियोजन कार्य में योगदान देने वाले अभियोजन अधिकारियों को भी समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अभियोजक पीएन स्वामी, अभियोजक राकेश कुमार पाण्डेय, अभियोजक संजीव कुमार सिंह और अभियोजक अजय कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों और सर्किल के थानों में, थाना प्रभारियों ने थानों और चौकी प्रभारियों ने पुलिस चौकियों पर ध्वजारोहण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *