Headlines

Satwik-Chirag Win China Masters Badminton Title


  • Hindi News
  • Sports
  • Satwik Chirag Win China Masters Badminton Title | Historic Victory

शेनझेन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जीत सेलिब्रेट करती सात्विक-चिराग की जोड़ी। (फोटो BAI) - Dainik Bhaskar

जीत सेलिब्रेट करती सात्विक-चिराग की जोड़ी। (फोटो BAI)

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है।

भारतीय जोड़ी ने रविवार को चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को एक घंटे 10 मिनट चले मैच में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया।

यह टाइटल वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी के लिए बड़ी जीत है। दोनों 19 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेंगे।

चाइना मास्टर्स की ट्रॉफी के साथ चिराग-सात्विक। (फोटो BAI)

चाइना मास्टर्स की ट्रॉफी के साथ चिराग-सात्विक। (फोटो BAI)

पहला गेम हारी भारतीय जोड़ी

भारतीय जोड़ी पहले गेम की शुरुआत में रैलियों पर नियंत्रण नहीं बना सकी। टिंग और रेन ने तेज और आक्रामक शॉट्स के दम पर 5-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी चीनी के डिफेंस को तोड़ने की कोशिश करते रहे। चीन ने इंटरवल तक छह अंकों की बढ़त बना ली।

चिराग की सर्विस गलती से चीन की बढ़त 17-9 हो गई। इसके बाद चिराग का एक और शॉट बाहर चला गया और चीनी जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया।

चिराग-सात्विक को 92 हजार यूएस डॉलर की इनामी राशि मिली। जोकि करीब 87 लाख रुपए है। (फोटो BAI)

चिराग-सात्विक को 92 हजार यूएस डॉलर की इनामी राशि मिली। जोकि करीब 87 लाख रुपए है। (फोटो BAI)

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी की वापसी

दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने डिफेंस को बेहतर किया। सात्विक ने फ्लिक सर्विस का इस्तेमाल किया, जिससे चीनी खिलाड़ी असमंजस में रहे। उन्हें सामने आने का मौका नहीं मिला।

दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने रैलियां लंबी कीं। चीनियों को हर अंक के लिए मेहनत करनी पड़ी।भारतीय जोड़ी ने 45 शॉट की रैली जीती और बढ़त 12-8 कर ली। चीनी खिलाड़ियों के नेट में शॉट मारने से भारत को गेम प्वाइंट के सात मौके मिले। सात्विक ने आक्रामक रिटर्न लगाकर दूसरा गेम भारत के नाम कर दिया।

फाइनल मैच के बाद भारत और चीन की जोड़ियां एक साथ। (फोटो BAI)

फाइनल मैच के बाद भारत और चीन की जोड़ियां एक साथ। (फोटो BAI)

तीसरे गेम में पिछड़ने के बाद जीते

निर्णायक गेम में चीनी जोड़ी ने फिर लय हासिल की और 4-0 की बढ़त बनाई। स्कोर 7-3 होने के बाद चिराग के स्मैश और हे जी टिंग के गलत शॉट से भारत ने अंतर 5-7 कर दिया।

लगातार चौथा अंक जीतकर सात्विक और चिराग ने स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। कुछ फ्लैट रैलियों के बाद चीन ने इंटरवल तक दो अंकों की बढ़त बनाए रखी।

अपने पसंदीदा कोर्ट साइड पर लौटने के बाद भारतीय जोड़ी 11-13 से पीछे रहते हुए भी मुकाबले में बनी रही। एक समय स्कोर 16-16 से बराबर हो गया था।

हे जी टिंग के नेट में शॉट मारने से भारत 18-17 से आगे हो गया। इसके बाद नेट कॉर्ड से मिले भाग्यशाली अंक ने भारतीय जोड़ी को मैच प्वाइंट के तीन मौके दिए। चिराग ने स्मैश लगाकर मैच और चाइना मास्टर्स सुपर 750 का खिताब भारत के नाम कर दिया।

———————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

रुमेश पाथिरागे ने जीता डायमंड लीग फाइनल; 89.04 मीटर जेवलिन थ्रो किया, श्रीलंका के पहले चैंपियन बने

श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश थारंगा पाथिरागे ने शनिवार को ब्रसेल्स के किंग बॉडॉइन स्टेडियम में डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीत लिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का थ्रो किया और लीग में पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *