![]()
बांका टाउन थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव में 50 वर्षीय विधवा महिला मंजू देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के देवर ओल्हानी गांव निवासी मुख्य आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। मृतका निसंतान थी। उसका अर्धजला शव गांव के समीप मकई के खेत से बरामद किया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। 7 अगस्त को कुल्हाड़ी से हुई थी हत्या शनिवार की शाम सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अमर विश्वास ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को ओल्हानी गांव निवासी स्व. सीलधर यादव की पत्नी मंजू देवी की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतका की बहन तारा देवी के लिखित आवेदन पर बांका थाना में कांड संख्या 467/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश यादव को बांका से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में संलिप्तता स्वीकारी पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में सामने आया कि मंजू देवी और उसके देवर रमेश यादव के बीच जमीन के बंटवारे और पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंजू देवी की हत्या कर दी। एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
बांका में देवर ने ही भाभी की हत्या की:जमीन विवाद और पैसे लेनदेन में हुई मारा, आरोपी 24 घंटे में अरेस्ट
