बांका में 2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:ट्रैक्टर का पहिया शरीर पर चढ़ने की आशंका, दूसरा युवक घायल




बांका में मंगलवार की सुबह दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर-इंग्लिश मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव निवासी छेदी कापरी के बेटे महेंद्र कापरी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान इसी गांव के विनोद मंडल के बेटे बदल कुमार के रूप में बताई जा रही है। रेफरल अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज मंगलवार की सुबह इंग्लिश मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र कापरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बदल कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक की टक्कर के बाद एक बाइक सवार पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *