Headlines

बांका में 3 दिनों से बिजली-पानी ठप:आक्रोशित ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक NH-133E किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार




बांका के रजौन बाजार से सटे धर्मायचक फीडर के चकसफिया गांव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। जर्जर बिजली तारों के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क (एनएच-133ई) के चकसफिया मोड़ पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। यह जाम करीब डेढ़ घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में यात्रियों और कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम मंगलवार रात 9:30 बजे तक बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। बार-बार तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है और लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। तीन दिनों से बिजली न होने के कारण जलापूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे लोगों को घरेलू कार्यों के लिए अन्य स्थानों से पानी लाना पड़ रहा था। कॉल रिसीव नहीं करते विभागीय अधिकारी ग्रामीणों का आरोप था कि जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय जाने पर कर्मियों ने तारों की अनुपलब्धता बताई। साथ ही, फोन करने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी कॉल तक रिसीव नहीं करते। बिजली न होने से इनवर्टर भी काम करना बंद कर चुके थे और पानी के अभाव में शौचालय सहित दैनिक कार्य प्रभावित हो गए थे। सूचना मिलने पर एसआई श्रीराम रमन, मनोज पासवान, पवन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। उनकी मांग थी कि पहले जर्जर तार बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जर्जर तार बदलने का दिया आश्वासन बाद में, एसडीएम राजकुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को जर्जर तार बदलने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रभारी जेई राजा राम के निर्देश पर बिजली मिस्त्रियों की एक टीम मौके पर भेजी गई और जाम समाप्त हुआ। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो दोबारा सड़क जाम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *