![]()
ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। इस घटना में ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि वहां सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। यह हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे मसौरा बैरियर और गोविंद सागर बांध के पास भूपेंद्र राजा के ढाबे पर हुआ। झांसी से सागर की ओर जा रहा आलू से लदा ट्रक हाईवे से लगभग 100 फीट दूर ढाबे में घुस गया। घटना के समय ढाबा कर्मचारी अंदर सो रहे थे। ट्रक के अचानक घुसने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई भी कर्मचारी ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक की टक्कर से ढाबे की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
ललितपुर में NH-44 पर ट्रक ढाबे में घुसा:सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे, ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
