Headlines

बांकीपुर जीत पर जनसुराज का जश्न:सहरसा में ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता, पटाखे फोड़े, बोले- बदलाव की शुरुआत




सहरसा। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद सोमवार शाम को सहरसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के थाना चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। जनसुराज के कार्यकर्ता प्रहलाद कुमार ने इसे बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं और आम जनता की उम्मीदों की जीत है। जनहित की राजनीति को मजबूती मिलेगी
प्रहलाद कुमार ने आगे कहा कि बांकीपुर की जनता ने अपने मतदान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार अब नई सोच और नई राजनीति चाहता है। उनके अनुसार, प्रशांत किशोर के नेतृत्व में राज्य में विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को मजबूती मिलेगी। वहीं, जनसुराज के एक अन्य कार्यकर्ता लुकमान अली ने कहा कि नामांकन के दिन से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जीत का पूरा विश्वास था। उन्होंने इस जीत को बिहार के हजारों छात्रों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की उम्मीद रखने वाले लोगों की जीत बताया। राजनीति में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी
लुकमान अली के अनुसार, जनता ने विकास, सुशासन और व्यवस्था परिवर्तन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कई कार्यकर्ता हाथों में जनसुराज के झंडे लेकर नारे लगाते रहे, जिससे थाना चौक का माहौल देर तक उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि यह जीत आने वाले समय में बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *