Headlines

बांधवगढ़ में हाथियों की 5 दिन की पिकनिक हुई पूरी:खातिरदारी का जमकर उठाया लुत्फ, नन्हे कृष्णा की अठखेलियों ने जीता दिल




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की पांच दिन की पिकनिक सोमवार को खत्म हो गई। अब मंगलवार सुबह से बांधवगढ़ के 15 छोटे-बड़े हाथी अपने रोज के काम पर लौटेंगे। वे जंगल में सर्चिंग, निगरानी और रेस्क्यू का काम फिर से शुरू करेंगे। हाथी महोत्सव के दौरान हाथियों को पांच दिन तक खास खाना दिया गया। इसमें केला, सेब, मक्का, गन्ना, नारियल और नाशपाती शामिल थे। इस दौरान हाथियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए खून और यूरिन के सैंपल भी लिए गए। महावतों का भी स्वास्थ्य चेकअप हुआ। कृष्णा के साथ बच्चों ने की मस्ती कैंप में इस बार नर हाथी का शावक कृष्णा आर्कषण का खास केंद्र रहा। बच्चों ने उसके साथ खूब मस्ती की। इस दौरान कृष्णा भी अठखेलियां करते नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चे समापन कार्यक्रम में विधायक मीना सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी पहुंचे। महोत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे, परिवार सहित आसपास के ग्रामीण आए। ग्रामीणों ने अपने हाथों से हाथियों को फल खिलाए। नन्हे हाथी कृष्णा की मस्ती लोगों को बहुत पसंद आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *