Headlines

बाइक का पायदान टूटा, सड़क पर गिरी महिला की मौत:पति और दो बच्चों के साथ गांव जा रही थी, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा




छतरपुर जिले के नौगांव में अलीपुरा के पास चलती मोटरसाइकिल का पायदान टूटने से 35 वर्षीय महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पीछे से आ रही पीएनसी की एंबुलेंस के ड्राइवर ने महिला को सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल सिविल अस्पताल नौगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टीकमगढ़ जिले के मेंदवारा गांव निवासी अरुण विश्वकर्मा छतरपुर में मजदूरी करते हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी धनबती, 12 वर्षीय बेटी सिजल और 7 वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ बाइक से मेंदवारा जा रहे थे। अलीपुरा के पास अचानक बाइक का पायदान टूट गया। इससे बाइक पर बैठी धनबती का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। एंबुलेंस चालक ने अस्पताल पहुंचाया धनबती के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर पड़ी रही। इसी दौरान पीछे से आ रही पीएनसी की एंबुलेंस के चालक की नजर उस पर पड़ी। उसने तत्काल एंबुलेंस रोककर महिला को सिविल अस्पताल नौगांव पहुंचाया। अरुण और दोनों बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद धनबती को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार सदमे में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *