Headlines

बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस:बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाई




भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने छठिया घाट के पास वाहन जांच के दौरान एक युवक को 2 किलो 80 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। छठिया घाट के पास शुरू हुई जांच इनरवा SSB कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार ने बताया कि जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से मादक पदार्थ की खेप लेकर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर जवानों ने छठिया घाट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। संदिग्ध हरकतों के बाद रोकी बाइक जांच के दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जवानों ने बाइक रोककर युवक से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। इसके बाद बाइक की डिक्की की जांच की गई। डिक्की से बरामद हुई 2.80 किलो चरस तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखी 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुई। मादक पदार्थ बरामद होते ही जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही चरस और तस्करी में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया। बलथर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी धुरेन्द्र राउत के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। SSB ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस को सौंप दिया। सीमा पर लगातार चल रहा जांच अभियान SSB अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *