भास्कर न्यूज| बेनूर भारतीय किसान यूनियन जिला नारायणपुर की टीम ने बेनूर क्षेत्र के किसानों से मुलाकात की। बागवानी योजना के नाम पर कथित आर्थिक अनियमितता का मामला सामने लाने का दावा किया। किसानों ने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि योजना का लाभ दिलाने, पौधे और कृषि सामग्री देने के नाम पर उनसे राशि ली गई। भुगतान के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिला। पीड़ित किसानों के मुताबिक योजना में लाभ दिलाने का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग राशि ली गई। कई मामलों में राशि लेने के बाद न तो योजना के अनुरूप सामग्री मिली। न ही अपेक्षित लाभ मिला। यूनियन ने कहा कि किसानों से मिली जानकारी के आधार पर बड़ी राशि के लेन-देन की बात सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन ने मामले को गंभीर बताया। बिना किसी पूर्व निष्कर्ष के निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। यूनियन ने कहा कि योजना से जुड़े दस्तावेज, लाभार्थी सूची, किसानों से ली गई राशि, भुगतान रसीद, बैंक लेन-देन, सामग्री वितरण की जांच जरूरी है। योजना के तहत किए गए कार्यों का मौके पर सत्यापन कराने की मांग भी की गई। यूनियन ने शासन-प्रशासन से बेनूर क्षेत्र में बागवानी योजना से जुड़े पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
Source link
बागवानी योजना के नाम पर किसानों से पैसे लेने का आरोप
