Headlines

बागोड़ा में बेकाबू कार ने युवक को रौंदा:पेड-पोल के बीच फंसा; लोगों ने बाहर निकाला, अस्पताल रेफर




बागोड़ा कस्बे में सोमवार शाम तहसील कार्यालय के पास हादसा हो गया। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक पेड़ और बिजली के पोल के बीच बुरी तरह फंस गया। सड़क किनारे खड़ा था युवक विष्णु कुमार उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और बागोड़ा में मजदूरी करता है। वह शाम को सड़क किनारे चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई और युवक उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर पहले कार को हटाया, फिर काफी कोशिश के बाद युवक को बाहर निकाला। घायल विष्णु कुमार को बागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *