Headlines

बाड़ेबंदी में भाजपा पार्षदों ने मनाया पीएम का जन्मदिन:बहरोड़, बर्डोद और मांढ़ण के पार्षदों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, जयपुर के एक होटल में हुआ आयोजन




कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर की गई बाड़ेबंदी में ठहरे नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। जयपुर के कूकस स्थित एक होटल में भाजपा बहरोड़, बर्डोद और मांढ़ण के पार्षदों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। मौजूद नेताओं और पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कूकस में भाजपा पार्षदों की बाड़ेबंदी बहरोड़ नगर परिषद चुनाव के बाद भाजपा ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को जयपुर के कूकस क्षेत्र में रखा है। यह बाड़ेबंदी बहरोड़ नगर परिषद चुनाव प्रभारी और अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के नेतृत्व में की गई है। इसमें भाजपा नेता मोहित यादव भी मार्गदर्शन कर रहे हैं। नगर निकायों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच भाजपा अपने पार्षदों को एकजुट रखने में जुटी है। इसी दौरान कूकस के होटल में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में बहरोड़ के साथ अन्य निकायों के नवनिर्वाचित पार्षद भी नजर आए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव, कमल यादव, बस्तीराम यादव, संजय मीर, ओम यादव और पंकज यादव मौजूद रहे। इनके अलावा बहरोड़ नगर परिषद के साथ बर्डोद और मांढ़ण नगर पालिका के कई नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *