![]()
गुरदासपुर के बटाला में पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के विवाह पर्व में शामिल होने ट्रैक्टरों पर आए हुल्लड़बाज स्टंटबाजी कर रहे हैं। गुरुवार रात ऐसे ही स्टंट करते हुए एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने वाले स्टंट को नितिश शर्मा नामक इंस्टा आईडी से शेयर किया गया। दैनिक भास्कर टीम ने जब नितिश से बात कि तो उसने बताया कि वीडियो बटाला-जालंधर रोड की है। विवाह पर्व पर युवक ट्रैक्टर को सड़कों पर तेज घुमा रहे थे और एकदम ब्रेक लगाकर इनको टर्न कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे दोनों युवक दब गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचा लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन इससे पहले ही युवक मौके से खिसक गए। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद विवाह पर्व में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने हुल्लड़बाजी कर रहे ट्रैक्टर ड्राइवरों को वहां से खदेड़ा लेकिन वो दूसरे स्थान पर जाकर स्टंट करने लगे। ट्रैक्टर से स्टंटबाजी के 3 PHOTOS… जानें विवाह पर्व समागम में युवक कैसे स्टंट कर रहे निहंग बोले-हमने भी भगाया लेकिन बाज नहीं आ रहे पुलिस बोली-बाबा नानक का विवाह है कोई ड्रामा नहीं है
बटाला पुलिस स्टंटबाजों को भगाती नजर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टरों को सड़क से बाहर करने पर कहा। पुलिस के अधिकारी ने खुद पहुंचकर हुल्लड़बाजों को डाटा और कहा कि अपने ट्रैक्टर लेकर यहां से निकल जाओ। मेले में नजर नहीं आने चाहिए। यहां पर बाबा नानक का विवाह पर्व चल रहा न कि कोई ड्रामा हो रहा है।
Source link
बाबा नानक के विवाह पर्व पर ट्रैक्टरों से स्टंट,VIDEO:जालंधर रोड पर एक ट्रैक्टर पलटा, 2 युवक दबे; साइलेंसर से आग निकाल लगा रहे रेस
