Headlines

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:बहराइच के नानपारा में हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की




बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ककरहा इलाके में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नानपारा से घर लौट रहे थे दोनों युवक ककरहा बोधवा गांव निवासी प्रमोद (28) और अनुज (26) शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से नानपारा से अपने घर लौट रहे थे। दोनों ककरहा इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी या सामने से, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सड़क पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। CCTV कैमरों से वाहन की तलाश नानपारा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी बोले- वाहन की तलाश जारी कोतवाली प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *