Headlines

बाबा बुड्ढा साहिब जी के जोड़ मेले में गुरमत समागम:तीसरे दिन दीवान हॉल में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुरबानी कीर्तन का लाभ उठाया




तरनतारन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब जी में तीन दिन के सालाना जोड़ मेले का तीसरा दिन गुरमत समागम के साथ संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मौजूदगी में हुए इस समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गुरबानी कीर्तन व गुरमत विचारों का लाभ उठाया। समारोह के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को सोने की पालकी में सजाकर दीवान हॉल में लाया गया। संगत ने फूलों की बारिश कर सम्मान जताया। ‘सतनाम वाहेगुरु’ के जाप और गुरबानी कीर्तन से पूरा हॉल भक्तिमय हो गया। गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया
अलग-अलग रागी जत्थों, कथावाचकों और उपदेशकों ने संगत को गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी निशान सिंह ने बाबा बुड्ढा साहिब जी के जीवन और सिख इतिहास में उनके योगदान पर रोशनी डाली। बाबा बुड्ढा साहिब जी का जीवन प्रेरणा देता है
उन्होंने बताया कि बाबा बुड्ढा साहिब जी का जीवन सेवा, ध्यान और विनम्रता की प्रेरणा देता है। धार्मिक हस्तियों ने संगत से गुरबाणी से जुड़ने और गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की। यह गुरुद्वारा सिख इतिहास का अहम केंद्र है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने आते हैं। इन शख्सियतों ने भी मेले में शिरकत की
जिला तरनतारन विधायक हरमीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल हलका इंचार्ज बीबी कंचनप्रीत कौर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह भुलार, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन कुमार मुरादपुरिया, भाजपा के रॉकी रोकी बुरज, वारिस पंजाबी के इकबाल सिंह संधू के अलावा अन्य शख्सियतों ने भी मेले में शिरकत की। रास्तों पर जगह-जगह लगाए गुरु के लंगर
धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब के सालाना जोड़ मेले को लेकर संगत में बड़ी आस्था व उत्साह है। गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सेवादार गुरु के लंगर लगाकर संगत की सेवा कर रहे थे। इलाके के गांवों की ओर से अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए और ठंडे-मीठे पानी की फुहारों का भी प्रबंध किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *