Headlines

बारिश थमने से गर्मी-उमस बढ़ी, राजनांदगांव में 36° तापमान:छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम ड्राई रहेगा, फिर कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है




छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के साथ ही बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। अगले 3 दिन तक कई हिस्सों पर मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 36 डिग्री तापमान राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 अक्टूबर) रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। फिलहाल प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। कहां कितनी बारिश हुई मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी स्थान पर बारिश दर्ज नहीं की गई। एक-दो जगह हल्की बारिश हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *