![]()
बालाघाट में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शनिवार को सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर जानलेवा हमला हो सकता था। दीपके आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मिलने आए थे। प्रेस से बात करते हुए मुंजारे ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने दीपके के खिलाफ गलत बातें कहीं। उन्होंने दीपके के वाहन को भी टक्कर मारी। मुंजारे के अनुसार, हमलावरों की संख्या बहुत ज्यादा थी। यदि दीपके गाड़ी से उतर जाते, तो वे उन्हें मार डालते। उन्होंने कहा कि शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों लोकतंत्र खत्म कराने की कोशिश पूर्व सांसद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को लगा रखा है। मुंजारे ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेरा डाले बैठे ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरी तरह से प्रायोजित हैं। इनमें राजगढ़ और भोपाल के कुछ लोग शामिल हैं, जिन्हें प्रशासन सुरक्षा दे रहा है। सरकार नहीं करा रही मृतकों का पीएम मुंजारे ने आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के बीमार होने और मौतों की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है और सरकार अब तक बीमारी की पहचान नहीं कर सकी है। सरकार मृतकों के पोस्टमार्टम भी नहीं करवा रही है। यह स्थिति चिंताजनक है और शासन-प्रशासन पर सवाल उठाती है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जानकारी में क्षेत्र में 50 से ज्यादा बच्चों की मौतें हुई हैं। लेकिन शासन और प्रशासन आंकड़े छिपाने का काम कर रहा है। मुंजारे ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
Source link
बालाघाट में अभिजीत दीपके पर हो सकता था जानलेवा हमला:पूर्व सांसद मुंजारे का आरोप- सरकार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से करा रही लोकतंत्र की हत्या
