![]()
भास्कर न्यूज | चंदनकियारी सहायक पुलिस अधीक्षक चास वेदांत शंकर ने शनिवार को बरमसिया ओपी का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने माल खाना, वाहनों के रख-रखाव समेत ओपी की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। लंबित कांडों और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती पर विशेष जोर देते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने का भी निर्देश दिया। एएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और नियमित गश्ती बेहद जरूरी है। उन्होंने जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पासवान, महेंद्र राणा, राहुल कुमार सिंह, सुनील उरांव आदि थे।
Source link
नियमित गश्ती करें पुलिस कर्मी: एएसपी
