Headlines

बिलासपुर पुलिस ने दिन में पकड़े 9 नशा तस्कर:तलाशी में हेरोइन बरामद, वोल्वो बस में लेकर जा रहा था पंजाब का युवक




हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। एक ही दिन में हेरोइन बरामदगी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में कुल 43.57 ग्राम हेरोइन जब्त की गई और एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 1 अगस्त को पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान हुई। यहां एक वोल्वो बस की तलाशी में पंजाब के फरीदकोट निवासी तरसेम सिंह के कब्जे से 15.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरे मामले में तुनू फोरलेन पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 9.01 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। पिकअप और वोल्वो बस सवार से मिली हेरोइन इसी क्रम में, थाना भराड़ी क्षेत्र के डुमेहर में एक पिकअप वाहन से 8.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना घुमारवीं पुलिस ने मझासू (कंदरौर) के पास एक वोल्वो बस की जांच के दौरान एक युवक से 8.72 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अतिरिक्त, थाना बरमाणा पुलिस ने गसौड़ क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन युवकों से 2.20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस अब इन सभी मामलों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य नशे की पूरी सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायरों तक पहुंचना है। बिलासपुर एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। यहां देखें पकड़े आरोपियों की फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *