Headlines

बिलासपुर में बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे:जेवर-पैसे बंटवारे को लेकर हुआ विवाद तो खुली पोल, ज्वेलरी-मोबाइल, पिस्टल और कार-बाइक बरामद, 6 गिरफ्तार




बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल आरोपियों के बीच लूटे हुए गहने और पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिससे उनकी पोल खुल गई। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, लूटे गए सोने के जेवरात, एक कार, एक बाइक और 6 मोबाइल फोन सहित लूट का पूरा माल बरामद किया गया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपए का कलेक्शन लेकर जा रहे एक रेलवे कर्मचारी को सलका डैम मोड़ के पास धक्का देकर उसका बैग लूट लिया था। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर पर धावा बोला। वहां उन्होंने मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर लूट लिए। लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद से खुली पोल पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों की जांच के दौरान संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था। लूट के करीब डेढ़ महीने बाद 2 सितंबर को कोटा पेट्रोल पंप के पास लुटेरों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इनमें से एक युवक सीधे थाने पहुंच गया और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब विवाद के कारणों को लेकर अलग-अलग तरीके से सख्ती से पूछताछ की, तो शिकायतकर्ता ने पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दिनभर धरपकड़ अभियान चलाकर सभी आरोपियों को दबोच लिया और शुक्रवार को मामले का विधिवत खुलासा किया। मास्टर माइंड ने दो साथियों के साथ मिलकर बनाई योजना एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि गिरोह का मुख्य सूत्रधार मंझगांव निवासी राकेश जायसवाल था। उसने अपने साथी दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर इन वारदातों की साजिश रची थी। वारदात के लिए आरोपी सनी सिंह उन्हें मध्य प्रदेश के रीवा ले गया था, जहां उसने अपने भाई के जरिए अवैध पिस्टल उपलब्ध कराई। जेवर बेचकर रकम बांटने की थी योजना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण समेत घटना में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। आरोपियों ने लूट की रकम और गहनों को आपस में मिलकर बांटने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मामले में राकेश जायसवाल (35) निवासी- मंझगांव कोटा, दिव्यांशु जायसवाल (24) निवासी- बिल्लीबंद कोटा, आदर्श तिवारी (26) निवासी- मौहारखार कोटा, हर्ष नामदेव (25) निवासी- कोटा, हर्ष सोनी (24) निवासी- फिरंगीपारा कोटा और सनी सिंह (35) निवासी- मस्जिदपारा कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सर्राफा कारोबारी को बेचा था लूट का सोना लूट के बाद आरोपियों ने हर्ष नामदेव के माध्यम से फिरंगीपारा निवासी सर्राफा कारोबारी हर्ष सोनी को सोने के जेवर बेच दिए थे। आरोपियों के साथ ही चोरी के आभूषण खरीदने वाले हर्ष सोनी और हथियार सप्लायर सनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की इस सफलता पर उनकी सराहना करते हुए नकद इनाम की घोषणा की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *