Headlines

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने इंटर्न डॉक्टरों को दिया आश्वासन:बोले- स्वास्थ्य और वित्त मंत्री से मिलकर रखेंगे मांग,इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर, सौंपा ज्ञापन




बिलासपुर सिम्स के इंटर्न डॉक्टरों ने मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शहर विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल से मुलाकात की। डॉक्टरों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात कर मामले में पहल करने का आश्वासन दिया। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल प्रदेशभर में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग तेज की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर के सिम्स में कार्यरत इंटर्न डॉक्टर भी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान स्टाइपेंड उनकी जरूरतों और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। विधायक को सौंपा ज्ञापन इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों ने विधायक से सरकार के स्तर पर उनकी मांग को उठाने और समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य और वित्त मंत्री से मिलने का आश्वासन विधायक अमर अग्रवाल ने डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात कर इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि की मांग उनके सामने रखेंगे। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से सुन रही है। डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों के हितों के प्रति भी सरकार संवेदनशील है। उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर अवसर, कौशल विकास और करियर को गति देने की दिशा में सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जाने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *