Headlines

बिहार हेली-टूरिज्म सेवा की बुकिंग आज से शुरू:CM करेंगे उद्घाटन, पटना में हेलीकॉप्टर से मिलेगा 10 मिनट की जॉय राइड; जानिए रेट चार्ट




अब पर्यटक हेलिकॉप्टर से बिहार में भ्रमण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज “मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026” का शुभारंभ हो रहा है। इसके तहत 13 जुलाई से बुकिंग शुरू हो रही है। बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर इसकी बुकिंग लोग आज से कर सकते हैं। हालांकि, 18 जुलाई से हेली टूरिज्म योजना की औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी। पटना से 3 प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया इस योजना के अंतर्गत वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय वायुयान, वहीं कैमूर और राजगीर के लिए 6+2 सीटर श्रेणी के किराये के हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। हर फेरी में अधिकतम 5 सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित की जा सकेंगी। पटना से वाल्मीकिनगर की उड़ान का समय पटना-वाल्मीकिनगर-पटना सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होगी। वाल्मीकिनगर तक पर्यटक छोटे विमान से जा सकेंगे। इसमें 20 लोग बैठ सकेंगे। पहली उड़ान सुबह 10:00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे वाल्मीकिनगर से वापसी होगा। दूसरी उड़ान दोपहर 3:00 बजे पटना से प्रस्थान और 4:30 बजे वाल्मीकिनगर से वापसी होगी। एक तरफ का किराया 5 हजार रुपए प्रति व्यक्ति है। इस मार्ग पर प्रति सप्ताह 20-20 सीटों की क्षमता निर्धारित है। राजगीर और मां मुंडेश्वरी के लिए उड़ान का समय पटना-राजगीर-पटना और पटना-कैमूर-पटना हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। राजगीर के लिए हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे पटना एयरपोर्ट से उड़ेगा और वापसी सुबह 10:30 बजे होगी। कैमूर के लिए सुबह 11 बजे सेवा शुरू होगी और वापसी 12:45 बजे होगी। राजगीर के लिए प्रति व्यक्ति 4 हजार और कैमूर का 6 हजार रुपये किराया होगा। प्रति व्यक्ति 4 से 5 किलो का सामान ले जा सकेंगे। इन दोनों मार्गों पर प्रति सप्ताह 10-10 सीटों की क्षमता निर्धारित है। पटना में हेलीकॉप्टर से मिलेगा 10 मिनट का जॉय राइड पटना के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर से जॉय राइड की खास सुविधा शुरू की जाएगी। 2100 रुपए में 10 मिनट की हवाई यात्रा में पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्तश्री हरिमंदिर साहिब समेत शहर के सभी प्रमुख स्थलों को ऊपर से देख सकेंगे। फ्री में मिलेगी टूरिस्ट गाइड की सुविधा पटना एयरपोर्ट के पास से इसका परिचालन किया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को मिलेगी। विभाग केवल हवाई टिकट शुल्क लेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड की सुविधा फ्री में दी जाएगी। पर्यटन स्थलों पर ठहरने, खाने-पीने, घूमने आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। सभी टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। क्या है मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया, योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में उच्च स्तरीय धार्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना है। इसके साथ ही वाल्मीकिनगर, कैमूर और राजगीर क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना, पर्यटन राजस्व में वृद्धि करना और बिहार को हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। मनेर शरीफ में थिमेटिक गेट का उद्घाटन इसके अलावा मुख्यमंत्री बोधगया में बौद्ध ध्यान और अनुभव केंद्र के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसकी लागत 165.44 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण होने से बोधगया आने वाले वैश्विक बौद्ध पर्यटकों को एक विश्वस्तरीय ध्यान और केंद्र की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। 28.50 करोड़ रुपये की राशि से पर्यटकीय विकास की पूर्ण योजनाओं मनेर शरीफ में थिमेटिक गेट, दीघा घाट पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास कार्य, गया के संडेश्वर नाथ शिव मंदिर का विकास और सौंदर्यीकरण, गयाजी के गांधी मैदान पार्क का पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। गयाजी के वैष्णो मंदिर का भव्य द्वार और लाइटिंग का कार्य, ब्रह्मेश्वर स्थान में फेज-2 के तहत विकास कार्य, भोजपुर के बेलाउर सूर्य मंदिर का विकास, देवकुली धाम शिवहर में तालाब का सौंदर्यीकरण व दुकानों का निर्माण तथा नानक साहब लालगंज के विकास कार्य का उद्घाटन भी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *