Headlines

बीएसपी लोहा चोरी मामला: फरार आरोपी अभय को मिली जमानत:मास्टरमाइंड संजय सिंह का बेटे अभय सिंह पर पुलिस ने रखा था 10 हजार का इनाम, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत




बीएसपी लोहा चोरी केस में संजय सिंह के बेटे अभय को हाईकोर्ट से जमानत: FIR में नाम नहीं, सह-आरोपियों को राहत मिलने का भी मिला फायदा; संजय और भास्कर को बेमेतरा जेल भेजा बीएसपी के लोहा चोरी मामले में अब मुख्य आरोपी संजय सिंह के बेटे अभय सिंह को भी हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की कोर्ट ने अभय को जमानत देने का आदेश जारी किया है। अभय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने अभय सिंह के उपर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। कोर्ट के सामने सबसे अहम बात यह रही कि अभय का नाम मामले की मूल FIR में नहीं था। साथ ही उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इसी आधार पर कोर्ट ने उसे जमानत का लाभ दिया। अब तक तीन आरोपी को मिल चुकी है जमानत
आरोपी अभय सिंह इस मामले में जमानत पाने वाला तीसरा आरोपी है। इससे पहले व्यवसायी हिमांशु खंडेलवाल को 4 अगस्त को अग्रिम जमानत और पूर्व बीएसपी जीएम हिमांशु भूषण मलिक को 10 अगस्त को नियमित जमानत मिल चुकी है। अभय के वकील ने कोर्ट में इन्हीं आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि जब समान आरोपों वाले अन्य आरोपियों को राहत मिल चुकी है, तो अभय को भी जमानत दी जानी चाहिए।
शर्तों के साथ मिली जमानत
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अभय को निजी मुचलके और समान राशि की एक जमानत पेश करने पर रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि जमानत के साथ उस पर कई शर्तें भी लगाई गई हैं। उसे जांच और ट्रायल में सहयोग करना होगा, किसी गवाह को प्रभावित नहीं करना होगा और हर सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। पुलिस की जांच में अभय का नाम बाद में सामने आया
पुलिस के अनुसार बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस विभाग से आयरन स्क्रैप और डस्ट फ्लू की आड़ में लोहा बाहर निकालने के मामले में संजय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उसके बेटे अभय पर भी इस पूरे खेल में शामिल होने का आरोप लगाया है। जांच आगे बढ़ने के बाद अभय को मामले में आरोपी बनाया गया था। केस दर्ज होने के बाद अभय फरार चल रहा था। पुलिस ने संजय और अभय की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और दोनों को भगोड़ा घोषित किया था। बाद में संजय सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दो आरोपियों को बेमेतरा जेल में किया शिफ्ट
मामले में गुरुवार को एक और बदलाव देखने को मिला। मुख्य आरोपी संजय सिंह और पूर्व भाजपा नेता भास्कर मुदलियार को दुर्ग जेल से बेमेतरा जेल शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि दोनों को अचानक दूसरी जेल भेजने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हिमांशु खंडेलवाल जमानत के दस्तावेज लेकर पहुंचे
इसके अलावा जमानत मिलने के बाद व्यवसायी हिमांशु खंडेलवाल गुरुवार को जमानत से जुड़े दस्तावेज लेकर भिलाई थाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस की ओर से जरूरी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई की आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *