Headlines

बीकानेर में बच्चों से भरी कैंपर पलटी:40 में से 16 घायल; 11 बीकानेर रेफर, 3 की हालत गंभीर




बीकानेर के पूगल क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल से बच्चों को घर ले जा रही कैंपर गाड़ी पलट गई। हादसे में 16 बच्चे घायल हो गए। घायलों में 3 बच्चों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी घायलों को पूगल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचने लगे और इलाके में हड़कंप मच गया। छुट्टी के बाद करीब 40 बच्चों को लेकर जा रही थी कैंपर जानकारी के अनुसार शिव बाल विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद घर ले जाया जा रहा था। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए कैंपर गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के समय कैंपर में करीब 40 बच्चे सवार थे। ये बच्चे पूगल के आसपास के देवासर और चक ढाणियों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 5 से 15 साल तक के बच्चे घायल हादसे में घायल बच्चों की उम्र करीब 5 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को पूगल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इनमें से 11 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। तीन बच्चों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में टीचर समेत 16 घायल हादसे में टीचर टीनूं कंवर के अलावा आईना पुत्री सत्यनारायण गोदारा, दीपक पुत्र राज भार्गव, वर्द्धमान सिंह पुत्र कालू सिंह, गौरव पुत्र जगदीश, शिवा पुत्र योगेंद्र सिंह, गरीमा पुत्र छेलू सिंह, दिव्या पुत्र महेंद्र सिंह, संध्या पुत्र राजपाल, जयंत पुत्र माणचंद, लक्ष्मी पुत्री योगेंद्र सिंह, पूनम सिंह पुत्र अमर सिंह, लोकेंद्र पुत्र माणक चंद, सुरेश पुत्र बलराम, गोविन्द सिंह पुत्र सवाई सिंह और रवि कांत पुत्र बलराम घायल हुए हैं। घायलों में अधिकांश देवासर गांव के रहने वाले हैं। 11 बच्चों को बीकानेर भेजा हादसे के बाद पूगल हॉस्पिटल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 11 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। इनमें तीन बच्चे ऐसे हैं, जिनके सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी घायल बच्चों का पूगल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से भरी कैंपर के हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन भी बच्चों की हालत जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचने लगे। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *