Headlines

बीजेपी नेता शीतल अंगुराल का आप सरकार पर हमला:टीचर्स डे को बताया काला दिन, दलित और ओबीसी आरक्षण के हनन का लगाया गंभीर आरोप




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) के अवसर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर टीचर्स डे को पंजाब के लिए ‘काला दिन’ करार दिया है। अंगुराल का आरोप है कि पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई नई भर्तियों में अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण और कोटे की अनदेखी की गई है, जिससे दलित समाज के अधिकारों पर सीधा डाका डाला गया है। टीचर्स डे को बताया ‘काला दिन’ शीतल अंगुराल ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया शिक्षक दिवस मना रही है, जहां छात्र अपने गुरुओं और शिक्षकों को याद कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के लिए यह दिन बेहद निराशाजनक और काला दिन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के भाईचारे के साथ धोखा किया है। नौकरियों की नई लिस्ट पर गंभीर सवाल भाजपा नेता ने कहा कि उनके संज्ञान में हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा जारी एक नया नोटिफिकेशन आया है। इस नई भर्ती सूची के तहत 1013 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारें साढ़े चार साल तक विकास और दलितों-पिछड़ों के उत्थान की बड़ी-बड़े दावे करती हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त इसके बिल्कुल विपरीत है। एससी-ओबीसी कोटे की अनदेखी का आरोप अंगुराल ने मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया कि सरकार द्वारा निकाली गई 1013 पदों की इस नई सूची और पॉलिसी में अनुसूचित जाति (एससी) समाज और ओबीसी भाईचारे के कोटे के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पंजाब में बड़ी-बड़ी गारंटियों और वादों के साथ सत्ता में आए थे, वे आज इन मुद्दों पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठे हैं। राष्ट्रीय आयोग का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी वीडियो के अंत में शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने इस नोटिफिकेशन को तुरंत संशोधित नहीं किया और एससी-ओबीसी वर्ग को उनका बनता हक नहीं दिया, तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मामले को लेकर तुरंत ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग’ ( को पत्र लिखेगी और इस अन्याय के खिलाफ कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *