Headlines

बीमार पत्नी से मिलने हॉस्पिटल जा रहे पति की मौत:2 साथी भी घायल; रुपावास रोड पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर




पाली में बीमार पत्नी से मिलने हॉस्पिटल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार देर शाम रुपावास रोड स्थित गिरादड़ा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रास्ते में रुपावास रोड पर गिरादड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बीमार पत्नी से मिलने हॉस्पिटल जा रहा था
सदर थाने के एएसआई मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार की देर शाम राणाराम(22) पुत्र रूपाराम अपने 2 साथियों के साथ सेदरिया (जेतपुर) से बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती अपनी बीमार पत्नी से मिलने जा रहा था। लेकिन रुपावास रोड स्थित गिरादड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में राणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी जोगेंद्र(25) पुत्र मोटाराम और महेंद्र(22) पुत्र जगाराम घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *