![]()
सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने श्यामनगर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान फोरम के वरिष्ठ सदस्य एवं व्यवसायी सीताराम अग्रवाल, अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार, सचिव राजकुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष एच.एन. राणा, उपाध्यक्ष सरोज सैफी, संयुक्त सचिव पी.के. चटर्जी सहित कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने आश्रम में रह रहे पुरुषों और महिलाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। फोरम की ओर से आश्रम के आश्रितों के लिए बिस्किट, मिठाई, नमकीन, फल और नहाने का साबुन सहित अन्य सामग्री दी गई। सदस्यों ने आश्रितों से बातचीत कर उनके रहन-सहन और जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान आश्रम में रहने वाले लोग सामान्य और स्वस्थ नजर आए। संचालक ने दी आश्रम की जानकारी आश्रम के संचालक डॉ. अरविंद नेरल ने सदस्यों को वृद्धाश्रम के संचालन और अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आश्रम में रहने वाले लोगों से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार और सचिव राजकुमार शुक्ला ने इस अवसर पर अपने विचार रखे। बातचीत के दौरान आश्रितों ने डॉ. नेरल के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। व्यवस्थाओं का लिया जायजा फोरम सदस्यों ने आश्रम की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपाध्यक्ष सरोज सैफी ने आश्रितों से मुलाकात का अवसर देने के लिए डॉ. अरविंद नेरल का आभार जताया। इस दौरान नितीश श्रीवास्तव, सुरेश कामले, रमेश तिवारी सहित फोरम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Source link
बुजुर्गों के बीच पहुंचा सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम:आश्रितों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम, जरूरत की सामग्री भी भेंट की
