Headlines

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जॉइंट-डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:अजमेर में घर पर 3 लाख लेते पकड़ा; बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस




अजमेर में जयपुर एसीबी टीम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। एसीबी ने जॉइंट डायरेक्टर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के विनायक नगर स्थित घर पर गुरुवार रात को रेड की और 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना मिलने पर अजमेर एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंची। संबंधित थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। बिल पास करने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए एसीबी जयपुर के एडिशनल एसपी जाबरमल ने बताया- एसीबी मुख्यालय में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि मेरे एनजीओ में काम करने, एमओयू जारी करने और पहले किए कामों के बिल पास करने के एवज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी है। एसीबी मुख्यालय की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप का प्लान बनाया गया। जयप्रकाश चारण ने शिकायतकर्ता को घर बुलाकर 3 लाख रुपए कैश रिश्वत ली। इस दौरान टीम ने उनको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पहले के बिलों के भुगतान के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन मांगने की बात भी सामने आई है। आरोपी खुद बात कर रहा था, बीच में कोई दलाल नहीं था एडिशनल एसपी जाबरमल ने बताया- रिश्वत मांगने के लिए बीच में कोई दलाल नहीं था। आरोपी खुद सीधे शिकायतकर्ता से बात कर रहा था। आरोपी के घर की तलाशी की कार्रवाई जारी है। परिवार के लोग भी ट्रैप की कार्रवाई के समय घर पर मौजूद थे। मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। जयपुर एसीपी की टीम जॉइन डायरेक्टर को लेकर घर से निकल गई, लेकिन अजमेर एसीबी की टीम जॉइंट डायरेक्टर के घर पर सर्च कर रही है। कॉलोनी में पुलिस आई तो मची हलचल जयपुर एसीबी की टीम रात 10 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर के घर के अंदर पहुंची और रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अजमेर एसीबी के एएसपी राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कृष्णगंज थाना पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसीबी और पुलिस की टीमें पहुंची तो कॉलोनी में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर खड़े नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *