Headlines

बुरहानपुर के ब्रिटिशकालीन सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का भवन जर्जर:हादसों के खतरे के बीच कलेक्टर का बड़ा फैसला,अब दो शिफ्ट में होगी पढ़ाई




बुरहानपुर शहर के ऐतिहासिक शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन अब अस्थायी रूप से नए भवन में किया जाएगा। ब्रिटिशकालीन विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति और संभावित दुर्घटना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल विद्यालय की कक्षाएं दो शिफ्ट में संचालित की जाएंगी। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद लिया गया फैसला जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार ने बताया कि कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। हाल ही में कलेक्टर ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कक्षों की दीवारें और छतें बेहद जर्जर हालत में मिलीं। भवन की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। दो भवनों में चलेगी पढ़ाई नई व्यवस्था के तहत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन विद्यालय के नवीन निर्मित कक्षों और शासकीय सुभाष हाईस्कूल के भवन में किया जाएगा। आगामी आदेश तक शासकीय सुभाष हाईस्कूल की कक्षाएं सुबह की शिफ्ट में, जबकि सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में संचालित होंगी। ब्रिटिशकालीन भवन हुआ जर्जर शहर के मध्य स्थित सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का भवन ब्रिटिशकाल में निर्मित हुआ था। वर्षों पुराने इस भवन के कई हिस्से अब कमजोर हो चुके हैं। छतों और दीवारों में आई जर्जरता के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। 12 कक्ष तत्काल शिफ्ट करने के दिए थे निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने भवन की स्थिति को गंभीर मानते हुए 12 कक्षों को तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने उसी के अनुरूप वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विद्यालय संचालन का नया प्लान लागू कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता शिक्षा विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और तब तक जारी रहेगी, जब तक भवन की स्थिति को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित किए बिना उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *