Headlines

बुरहानपुर में फैक्ट्री के बाहर मिला नवजात का शव मिला:15 दिन में दूसरा मामला, CCTV खंगाल रही पुलिस




बुरहानपुर में 15 दिन के भीतर दूसरी बार नवजात का शव मिला है। बुधवार को निंबोला थाना क्षेत्र के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास एक फैक्ट्री के गेट के नजदीक अज्ञात नवजात का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह बसाड़ फाटा स्थित शर्मा एंड कंपनी फैक्ट्री के गेट के पास नवजात का शव मिला। फैक्ट्री मालिक संतोष बालकृष्ण शर्मा ने सुबह करीब 7:30 बजे शव देखा। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 31 अगस्त को भी मिला था नवजात का शव इससे पहले 31 अगस्त को नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल में कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला था। नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि उस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *